★ SOLUTION FOR HAIR FALL:-
प्रदूषण और हानि कारक केमिकल ज्यादा इस्तेमाल करने के बजेसे बाल झड़ने के समस्या आज कल ज्यादातर देखि गयी है। थोड़े बहत बाल झड़ना सामान्य बात है पर यह समस्या अगर हद से ज्यादा होने लगे तो इसको नजरअंदाज करना सही बात नहीं है। कहीं सदियों से बालों की सारि समस्या के समाधान के लिए बालों की मालिश को प्राधान्य दिया गया है। बालों की मालिश करने से आप के स्कैलप मे रक्त की संचालन बहत अच्छेसे होने के साथ ही बालों को पोशाक भी मिलजाती है जिससे बाल मझबूत और घने होपाते हैं।
बालों की मालिश के लिए आप अपने बालों की लम्बाई के अनुसार एक कोटरी मे नारियाल का तेल लेकर उसे डबल बायलर प्रक्रिया से थोड़ा गरम करले। गरम करने से तेल अच्छेसे स्कैलप के अंदर तक जा पता है और काम करपाता है। उस गरम तेल मे १ चमच एलो वेरा जेल और एक विटामिन E capsule डालकर ३ को अछसे मिला लें। इस आयल को आप अपनी साफ स्कैलप पर और बालों पर ही इस्तेमाल करें। इसे हप्ते मे १ से २ बार जरूर इस्तेमाल करें। बालों की मालिस करने के बाद इस तेल को बालों पर १ घंटे तक रहने दें फिर उसके बाद सम्पू करलें।
★ SOLUTION FOR FRIZZINESS:-
सम्पू करने के कुछ दिनों के बाद ही हमारे बाल frizzy होना सुरु होजाते हैं। जिसके बजेसे बाल मुलायम नहीं दीखते हैं ,प्रबंधनीय नहीं दीखते हैं। आप चाहे तो आपके बालको कंडीशनिंग करके फिरसे सुन्दर बना सकते हैं पर कभी कभी हमारे पास इतना समय नहीं होता है, इसलिए आप को एक त्वरित उपाय तो पता ही होना चाहिए जिसे आपका यह समस्या भी दूर होजाए और आपको ज्यादा समय भी ना लगे।
FRIZZINESS को आसानी से दूर करने के लिए आपको एक स्प्रे बोतल लेना है उसमे ३ चमच एलो वेरा जेल और कुछ गुलाब जल लेकर दोनों को अछेसे मिलालें। इसे आप जबभी कहीं बहार जाने बाले होते हैं और आपके बाल फ्रीज़ज़ी होते हैं उसमे या स्प्रे करलें। कुछ समय बाद कंघी करले। इस बोत्तोल को आप फ्रिज मे स्टोर करके रख लीजिये और जब भी जरुरत हो स्प्रे करलीजिये। पर यह आपको कुछ समय के लिए ही फ्रीज़ज़ फ्री बाल देसकता है अगर आपको परमानेंट सलूशन चाहिए आप मुझे बोलसक्ते हैं में उसके बारेमे एक आर्टिकल लाढूँगी।
★ SOLUTION FOR DANDRUFF:-
हेयर फॉल की तरह scalp पे रूसी का भी होना आज कल की एक सामान्य समस्या होगया है। यह समस्या केबल महिलाओं मे ही नहीं बल्कि पुरुषों मे भी पाई जाती है। सर्दियों के मौसम मे रूसी की समस्या ज्यादा होती है क्यों की उन दिनों हमारे scalp ज्यादा रूखे होते हैं। हार्ड सम्पू का ज्यादा इस्तेमाल करना भी रूसी होने का अन्य एक कारन होता है। यह समस्या किसी किसी मे इतने ज्यादा दिखाई देते हैं की वो शर्मिंदगी के कारन हमेसा स्क्रार्फ़ इस्तेमाल करते हैं। रूसी को कम करने के लिए हम हमेसा बिभिन्न प्रकार के सम्पू ,तेल का इस्तेमाल करते हैं उसमे से कुछ काम आतेहैं और कुछ नहीं।
रूसी को हटाने के लिए बहत सरेआसान और घरेलु नुस्खे हैं। पहला एक हेयर पैक है जिसको बनाने के लिए आपको एक कोटरी मे आपके बालों की लम्बाई के अनुसार दही लेना है और उसमे आधा निम्बू का रस डालकर दोनों को अच्छेसे मिलालें। यह पैक को हप्ते मे २ बार इस्तेमाल करने से रस्सी कुछ दिनों मे ही कम होजाएंगे।
दूसरा टिप्स है आप कोई भी माइल्ड सम्पू लेकर उसमे आधा निम्बू का रस मिलाकर इस्तेमाल करें। आप जब भी सम्पू करें उसमे निम्बू जरूर मिला लिजिएं। निम्बू मे सिट्रिक एसिड पायाजाता है जो की रूसी को जड़ से निकाल ने मे बहत काम आता है। इसके अलाबा निम्बू मे antimicrobial property होती है जो की आपकी खोपड़ी पर सभी कबक गतिबिधि को ठीक करता है।
★ SOLUTION FOR SPLIT ENDS:-
split ends एक ऐसी समस्या है जो आपके लम्बे घने बालों को भी असुंदर बनादेति है। इसके बजेसे हम हमेसा अपने बाल काटते रहते हैं जिससे बाल बढ़ नहीं पाते हैं। यह केबल बालों को असुंदर ही नहीं बेजान और कमजोर भी करदेती है। STRAIGHTENER, DRYERS,CURLERS जैसे सामग्री का ज्यादा इस्तेमाल करना ,धुप मे ज्यादा देर तक खड़ा होना ,कंडीशनर ,सीरम का ज्यादा इस्तेमाल करना split ends होने का एक मुख्य कारन होता है। कुछ लोगों को लगता है की यह समस्या केबल बाल काट देने से ही दूर होसकते हैं पर ऐसी बात नहीं है कुछ घरेलु नुस्खे को भी इस्तेमाल करके इससे छुटकारा पाया जासकता है।
split ends को दूर करने के लिए आपको थोडीसी टमाटर का रस और थोडीसी शहद चाहिए। इन दोनों को अच्छेसे मिलाकर दो मुहें बालों पर लगाएं। लगाने के बाद उसे सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से धोलें। इस उपाय को २ से ३ बार हप्ते मे इस्तेमाल करें। टमाटर मे कुछ ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जो आपके दोमुंहे बालों को ठीक करने मे बहत हेल्पफुल है और शहद बालों को मुलायन करने के साथ ही मजहबूद भी करते हैं।
★ SOLUTION FOR DRY HAIR :-
DRY HAIR साधारणतः शरीर मे पोषण के कमी की कारन दिखाई देती है। इसके अलावा हीट स्टाइलिंग उपकरण का ज्यादा इस्तेमाल करना, केमिकल्स से भरपूर उत्पादों का ज्यादा उपयोग करना ,धुप मे ज्यादा देरतक खड़े होना आदि ड्राई हेयर होने का एक मुख्य कारन है।
ड्राई हेयर को कम करने केलिए आपको एक कोटरी में थोडीसी दही ,सहद और एलो वेरा लेना है। इन ३ को अच्छेसे मिलाकर एक पैक बना लीजिये। यह पैक को हेयर वाश करने के बाद सूखे बालों में लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए यह पैक को हप्ते में एक से दो बार जरूर इस्तेमाल करें। दही बालों की डॉयनेस को ख़तम करने में सहायक है और सहद,और एलो वेरा जेल आपके बालों को बलबान और स्मूथ बनाने में बहत हेल्पफुल होंगे।




Post a Comment
STAY HAPPY AND BEAUTIFUL LIFE BY USING NATURAL METHOD