जैसे की हम सब जानते है पिम्पल्स ,एक्ने ,व्हाइटहेड्स ,ब्लैकहेड्स ऑयली स्किन मे कभी भी किसी भी समय होसकते है इसलिए यह सब असुबिधाओं को रोकने के लिए हम कुछ घरेलु नुस्खे और कुछ कॉस्मेटिक उत्पाद का इस्तेमाल करते रहते है। आज कल देखा जाये तो बाजार मे ऐसे तो बहत सारे ऑयली स्किन के लिए प्रोडक्ट बड़ी आसानी से मिलजाते हैं पर हमें हमेसा उत्पाद खरीद ने से पहले कुछ बातों का ख़याल रखना पड़ता है जैसे की वो उत्पाद मे कितने केमिकल्स इस्तेमाल किये गए हैं ,जो जो केमिकल्स इस्तेमाल किये गए है वो हमारे स्किन मे क्या क्या हानि करसकते है ,उत्पाद मे जो जो इंग्रेडिएंट्स दिए गए है वो हमारे स्किन के लिए उपयुक्त है की नहीं और बहत कुछ।
मेरी भी स्किन ऑयली है में भी यह सब असुबिधाओं का समुखिन करती हूँ। इसलिए में हमेसा मेरे स्किन के लिए ऐसे उत्पाद का चयन करती हूँ जिसमे केमिकल्स का कम से कम इस्तेमाल किया गया हो ,बजट फ्रेंडली हो और ऑयली स्किन के लिए उपयुक्त हो। निचे कुछ उत्पाद दिया गया है जो की में अपनी स्किन केयर रूटीन मे इस्तेमाल करती हूँ और इसे यूज़ करने के बाद मेरी स्किन मे पिम्पल,एक्ने ,ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स काफी हद तक में नियंत्रण कर पाई हूँ।
FACE WASHES:-
पिम्पल बार बार होने का एक मुख्य कारन यह भी होसकता है की अपने फेस को अच्छेसे ना धोना। अगर आप फेस को अच्छेसे ना धोकर,छिद्र मे जमे हुए धूल को ना निकलकर फेस पे कुछ भी अप्लाई करोगे तो उसका कोई भी असर आपके त्वचा मे नहीं दिखाई देगी। आप फेस को धोने के लिए DIY का भी इस्तेमाल करसकते हैं। फेस को ज्यादा धोना भी अच्छी बात नहीं है। इसलिए आप बस २ बार ही फेस वाश कीजिये,एक सुबह उठने के बाद और दूसरा रातको सोने से पहले। यहाँ पर में आप को २ फेस वाश के बारेमे बताउंगी जो ऑयली त्वचा के लिए उपयुक्त है। इसमे से कोई एक को आप अपनी दैनिक त्वचा देखभाल मे इस्तेमाल करसकते हैं।
1 JOVEES TEA TREE OIL CONTROL FACE WASH:-
यह फेस वाश त्वचा मे अतिरिक्त तेल को आने से रोकता है ,स्किन मे पीएच संतुलन बजाए रखता है। इसमे टी ट्री इस्तेमाल किया गया है जो की त्वचा को पिम्पल से भी प्रिवेंट करेगा। यह फेस वाश संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त है।
2 . KHADI NATURAL HERBAL FACE WASH:-
यह फेस वाश एक्ने तथा पिम्पल त्वचा के लिए उपयुक्त है। इसमे नीम है जो की सबको पता है पिम्पल का यह दुसमन है। खादी के जो उत्पाद होते हैं उसमे केमिकल्स कम से कम मात्रा मे इस्तेमाल किया जाता है। यह आप के फेस के अंदर तक जाके सफाई करता है ,अतिरिक्त आयल को फेस पे आने से रोकता है।
★ FACE SCRUB;-
फेस वाश के बाद जो अगला कदम स्किन केयर रूटीन मे होता है वो है फेस स्क्रबिंग। स्क्रबिंग से आप के त्वचा मे जितने भी डेड स्किन होते हैं वो सरे निकल जाते हैं। स्क्रबिंग त्वचा मे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स होने से भी रोकता है पर कोई भी चीज़ ज्यादा करने से वो हमारे त्वचा के लिए हानि होसकती है इसी तरह अगर आप स्क्रबिंग भी अपने त्वचा पे ज्यादा करेंगे तो आपकी स्किन खराप भी हो जायेंगे । इसलिए स्क्रबिंग केबल आप हप्ते मे २ बार करें। अगर आपके त्वचा मे पिम्पल हे तो यह स्टेप ना करें।
1 HIMALAYA HERBALS NEEM SCRUB:-
यह स्क्रब मे नीम इस्तेमाल किया गया है जिसमे एंटी बैक्टीरियल गुण होते है। इसमे नीम के साथ हल्दी भी है जो की स्किन को प्राकृतिक तरीके से निखार ता है। यह नर्मल और ऑयली त्वचा मे बहत अच्छे से काम करता है।
2 . CLEAN AND CLEAR BLACKHEAD SCRUB:-
यह स्क्रब ऑयली स्किन के लिए है। यह आप के पोर्स को क्लोग नहीं करता है। ब्लैकहेड्स ,व्हाइटहेड्स से स्किन को प्रिवेंट करता है। यह स्क्रब आपके त्वचा को कोई हानि नहीं पहुंचाएगी।
★ TONER:-
फेस स्क्रबिंग के बजेसे हमारे त्वचा मे जो छिद्र होते हैं वो खुल जाते हैं। इस छिद्र को बंद करने के लिए हम टोनर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप टोनर इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपके छिद्र मे आप टोनर के बाद जो मेकअप करोगे वो जम जायेंगे ,धूल मिटटी जम जायेंगे जिसे आपको ब्रेकआउट की समस्या दिखाई देगी। यहाँ पर मे केबल २ टोनर आप को बताउंगी जो आपके के त्वचा के लिए बहत अच्छे साबित होंगे। इसमे से आप कोई एक को आप अपने रूटीन मे शामिल करसकते हैं।
1. BIOTIQUE BIO CUCUMBER PORE TIGHTENING TONER :-
यह टोनर आपके छिद्र को मिनीमाइज करता है जिससे आप टोनिंग के बाद जो भी मेकअप इस्तेमाल करेंगे वो आपके पोर्स को क्लोग नहीं करेगा। इसको इस्तेमाल करने के बाद यह आपके फेस को स्मूथ कर देता है जिससे मेकअप बहत अच्छे से स्प्रेड होपाता है।
2. GOOD VIBES NEEM AND TULSI TONER :-
इस टोनर मे नीम और तुलसी है जो की दाना प्रवण त्वचा और संवेदनशील त्वचा के लिए बहत अच्छी बात है। यह उत्पाद मे पाराबीन ,मिनरल्स आयल ,कृत्रिम रंग जैसे हानिकारक केमिकल्स नहीं है। यह भी खुले हुए छिद्र को बहत अच्छे से भर देता है।
★ MOISTURIZER:-
बाकि स्टेप की तरह एक अच्छा मॉइस्चराइजर भी स्किन के लिए जरूरत होती है। मॉइस्चराइजर हर स्किन टाइप के लिए अलग अलग होती है। यह केबल ड्राई स्किन के लिए ही नहीं ऑयली स्किन के लिए भी बहत आबस्यक है। कुछ ऑयली स्किन के लोग सोचते हैं की उनके स्किन पे तो आयल हमेसा रहती है इसलिए उनको मॉइस्चराइजर की जरुरत नहीं है पर ऐसे सोचना गलत है। स्किन पे आयल आना और स्किन को मॉइस्चराइज़ करना दोनों अलग बात है। ऑयली स्किन लोगों को हमेसा आयल फ्री मॉइस्चराइज़ इस्तेमाल करना चाहिए।
1. LACTO CALAMINE OIL CONTROL LOTION:-
यह एक फेस लोशन है। यह लोशन २ प्रकार मे बाजार मे मिलते हैं एक मिश्रत त्वचा से नर्मल स्किन के लिए और एक ऑयली स्किन के लिए। इसलिए यह खरीदने से पहले धेयान रखे। इसमे ग्लिसरीन महजूद है जो की आपके स्किन को ज्यादा ड्राई भी नहीं करेगी। अगर आपके फेस पे कोई दाग रहे गए हैं तो उसे भी कम करने मे यह काम आता है। इसे आप रोज़ाना आराम से इस्तेमाल करसकते हैं।
2. GOOD VIBES ALOE VERA GEL:-
जैसे की हम सब जानते है एलो वेरा हमारे स्किन तथा हेयर के लिए बहत बेनिफिशियल है। आप केबल GOOD VIBES का ही नहीं कोई भी ब्रांड का एलो वेरा मॉइस्चराइजर के तरह इस्तेमाल करसकते है। यह एलो वेरा मे पाराबीन ,सलफेट ,कृत्रिम रंग जैसे हानि कारक केमिकल्स नहीं है। यह एक जेल है इसलिए बहत कम मात्रा मे और बहत अच्छे से फेस पे सोख जाता है। यह आपके पिम्पल और एक्ने को भी कम करने मे बहत हेल्पफुल है।









Post a Comment
STAY HAPPY AND BEAUTIFUL LIFE BY USING NATURAL METHOD