हेयर लाइस एक पारासाइट है जिनमे विंग्स नहीं होते हैं। यह साधारणतौर पर हमारे बालों में पाए जाते हैं। बालों को अच्छेसे ना धोना या फिर जिनको पहले से ही यह समस्या है उनके कपडे और स्कार्फ़ इस्तेमाल करना ,उनके साथ ज्यादा मिलाजुलना इत्यादि करने से यह समस्या एक इंसान से दूसरे इंसान को होती है। लाइस हमारे स्कैलप के खून पीके ही अपना भरण पोषण करते हैं। इसके बजसे हमारे बालों को अच्छी पोषण मिल नेही पाता हैं और हमारे बाल टूटने लगते हैं। हेयर लाइस की समस्या आमतौर पर स्कूल और कॉलेज जाने बाले बचो में देखेजाते हैं। लड़कियों में लड़को के मुकाबले यह समस्या ज्यादा होती है क्यों की लड़कियों के बाल लम्बे होते हैं जिसके बजेसे जूँ को रहने में आसानी होती है। यह पारासाइट पुरे बालों में बहत जल्द और बड़ी आसानी से फेल जाते हैं,इसलिए लाइस को शुरुआत के तौरपर हीं ख़तम करदेना चाहिए।
पार्लर में आपको बहत सारे ट्रीटमेंट मिलजाएँगे लाइस को ख़तम करने केलिए पर वो ट्रीटमेंट सबके लिए अफोर्डेबल नहीं होपाता है। वैसे हम जानते है की हमारे घरमे हमारे हर समस्या केलिए कुछ ना कुछ समाधान होता ही है बस उसतक पहंचने तककि दुरी होती है। निचे आपको लाइस को ख़तम करने केलिए ५ प्रकार के तेल मिलजाएँगे उसमे से आप आपके सुबिधा के अनुसार कोईभी इस्तेमाल करके यह समस्या से छुटकारा पासकते हैं।
लेमन ऑइल :-
नीम्बू को आप केबल त्वचा के लिए हीं नहीं बल्कि हेयर की समस्या को भी दूर करने केलिए भी इस्तेमाल करसकते हैं। यह तेल आपके जूँ को ख़तम करने के साथ ही बालों से रुसी की समस्या को भी दूर करेगा। यह तेल को बनाने केलिए आपको जैतून का तेल ,एक नीम्बू और ४ से ५ लहसुन की कलियाँ चाहिए। एक कोटरी में २ से ३ चमच जैतून का तेल लेकर उसमे एक नीम्बू का रस और लहसुन का रस डालकर तीनो को अछेसे मिलालें। इस लेमन तेल को आप नहाने से पहले लगाएं और बालों में इसे १ घंटे तक रहने दें। १ घंटे के बाद सम्पू से बालों को धोलें। यह तेल को आप हप्ते में ३ से ४ बार जरूर इस्तेमाल करें।
२ नीम ऑइल :-
नीम खाने केलिए कड़वा जरूर है पर इसके फायदे अनेक है। नीम पतों से निकलती हुई खुसबू हमारे लिए आम बात है पर यह खुसबू लाइस जैसे कीटो केलिए असह्य होता है। नीम ऑइल बनाने केलिए आपको १५ से २० नीम के पते ,एक छोटा अदरक का टुकड़ा और नारियल का तेल चाहिए। पहले आप नीम के पते से रस निकालकर उसमे अदरक का रस और २ से ३ चमच नारियल का तेल डालकर ३ को अछेसे मिललीजिये। उसके बाद यह यह तेल को ५ मिनट तक हल्का गरम करलीजिये। गरम होने के बाद थोड़ीदेर ठंडा होने केलिए छोड़दें। यह तेल को आप रातको सोने से पहले पुरे बालों में अछेसे मसाज करें और रातभर इसे ऐसे हीं छोड़दें। इस प्रोसेस को आप सप्ताह में ४ बार जरूर करें।
३. कड़ी पत्ता ऑइल :-
कड़ी पत्ता यानि करी लीव्स सबके किचन में हमेसा अवेलेबल होता है। खाने के स्वाद को बढ़ाने केलिए अक्सर हम इसे इस्तेमाल करते हैं। यह पत्ता हमारे पाचन प्रक्रिया को स्वस्थ करने के साथ बालों से जिद्दी जूँ को निकालने में भी मदत करता है। आप ७ से ८ कड़ी पत्ता लेकर उसका रस निकाल लीजिये। उस रस मेसे अत्यधिक पानी को निकालने केलिए आप इसे ५ मिनट तक गरम करलीजिये धेयान रखे यह रस जले ना। यह गरम होने के बाद कुछदेर तक इसे ठंडा होने केलिए छोड़दें। ठंडा होने के बाद इसमें नारियल का तेल मिलाकर बालों के जड़ से लेकर लम्बाई तक अप्लाई करें और इसे रातभर ऐसे ही लगरहेने दें।
४. तुलसी हेयर ऑइल :-
तुलसी के तेल से भी आप जूँ को अपने बालों से आरामसे निकाल सकते हैं। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल ,एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक जैसे बहत प्रॉपर्टी पायेजाते हैं। यह तेल को बनाने केलिए आपको ४ से ५ तुलसी के पत्ते, सरसों का तेल और टी ट्री ऑइल चाहिए। तुलसी का रस निकालकर उसमे २ चमच सरसों का तेल और ४ से ५ बून्द टी ट्री ऑइल डालकर ३ को अछेसे मिलालिजिये। यह तेल आपके बालों से जूँ निकालने के साथ ही बालों को घाना और मजहबूद करने में भी मदत करेगा। इसे आप चाहे रात में लगाके सोजायें याफिर दिन में नहाने से २ घंटा पूर्ब लगाएं।
५. विनेगर ऑइल :-
विनेगर को ऑइल में मिलाकर आप इसको भी जूँ भगाने केलिए इस्तेमाल करसकते हैं। बाकि सामग्रीओं की तरह विनेगर भी सबके घर में आसानी से मिलजाता है। २ चमच नारियल के तेल में १ चमच विनेगर और एक चमच एलो वेरा मिलाकर एक तेल बनालिजिये। यह तेल लगाने के २ घंटे बाद सम्पू से बालों को धोलिजिये। बेहतर परिणाम केलिए आप इसे हप्ते में ३ से ४ बार इस्तेमाल करें।






Post a Comment
STAY HAPPY AND BEAUTIFUL LIFE BY USING NATURAL METHOD